अंक ज्योतिष मूलांक 8 जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को किसी माह में हुआ है उनका मूलांक 8 है। इन व्यक्तियों का अद्भुत व अनोखा व्यक्तित्व होता है। शनि इनके जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। ये अपने ऊपर आए जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। जीवन में चाहे जो कुछ करें, चाहे जितना लोगों का भला करें लेकिन लोगों की सहानुभूति कम प्राप्त होती है। ये अपने संपर्क में आए व्यक्तियों का ढाल बनकर सुरक्षा करते हैं। ये लोग गजब के साहसी, लगनशील, चिंतनशील, संजीदा, श्रेष्ठ विचारक, उत्साही, सम्मानप्रिय, धन-धान्य, विशिष्ट कार्य, यश-सम्मान, ऐश्वर्य प्राप्त करते हैं। अंतर्मुखी होने से बाह्य दिखावा इन्हें कम प्रिय होता है। धार्मिक कार्यों में अग्रणी होते हैं।
विवेचना- स्वामी ग्रह- शनि।
शुभ समय 21 दिसम्बर
से 19 फरवरी, 21 सितम्बर
से 19 अक्टूबर। शुभ
तारीख- 8, 17, 26। शुभ
वर्ष- 8, 17, 26, 35, 44, 53,
62, 71। अनुकूल तिथियां- 4, 13, 22, 31।
अनुकूल वर्ष- 8, 17, 26, 35, 44, 53 एवं 4, 13, 22, 31, 40, 45, 58, 67। निर्बल
समय- दिसम्बर, जनवरी,
मार्च, अप्रैल। शुभ दिन-
शनिवार, रविवार, सोमवार। सर्वोत्तम
दिन- शनिवार। शुभ
रंग- बैगनी, काला,
नीला, आसमानी, भूरा
ा अशुभ रंग-
चटख लाल रंग।
शुभ रत्न- नीलम।
धातु- पंचधातु। रोग-
वायुरोग, शरीर क्षीणता,
कोष्ठबद्धता, गठिया, रक्तचाप, हृदय
रोग, रक्ताल्पता, सिर
पीड़ा, पेशाब में
जलन, गंजापन इत्यादि।
देव- शनिदेव। व्रत-
शनिवार। दान पदार्थ-
भैंस, तिल, तेल,
काला वस्त्र, लौह,
पंचधातु, उड़द। व्यवसाय-
कसरत, खेलकूद का
सामान, पुलिस व सैन्य
विभाग, ठेकेदारी, वन विभाग,
केमिकल्स, लघु उद्योग,
वकालत, ज्योतिष, मुर्गीपालन, बागवानी,
कोयला, बिजली का कार्य,
नेतृत्व, नीति निर्धारण,
धर्म कार्य, अध्यापन
आदि। शुभ दिशा-
दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व। अशुभ दिशा-
उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम।
No comments:
Post a Comment